Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, 17 जवान शहीद, 14 जख्मी

476
Below feature image Mobile 320X100

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगल में शनिवार दोपहर नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। वहीं 14 जवान जख्मी है। जिनमें 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुठभेड़ के बाद से जवान लापता थे। आज सुबह लापता 17 जवानों का शव बरामद किया गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने जवानों के शहादत की पुष्टि की है। वहीं घायल 14 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। पुलिस की मानें तो नक्सल गतिविधियों की सूचना के बाद 6 सौ जवान रवाना किये गए थे। बताया जाता है कि सुरक्षा बल के जवान जब राजगुड़ा गांव की पहाड़ी पर थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहीद जवानों में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शामिल हैं। इधर घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250