TOP BANNER
Sponsored

कोर्ट परिसर में वाहन प्रवेश पर रोक से अधिवक्ता हुए नाराज, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

गिरिडीह : न्यायालय में वाहन प्रवेश करने से रोक लगाए जाने के कारण गुरुवार को अधिवक्ता भड़क गए और मुख्य गेट पर धरना में बैठ गये और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने 10 सुबह न्यायालय आना शुरू कर दिया। इस दौरान न्यायाधीश के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2020 Mar 19 52 Views
Share

गिरिडीह : न्यायालय में वाहन प्रवेश करने से रोक लगाए जाने के कारण गुरुवार को अधिवक्ता भड़क गए और मुख्य गेट पर धरना में बैठ गये और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया।

बता दें कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने 10 सुबह न्यायालय आना शुरू कर दिया। इस दौरान न्यायाधीश के आदेश का हवाला देते हुए सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में वाहन ले जाने से रोक दिया। जिससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने न्यायालय के मुख्य गेट को जाम कर दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि सिर्फ उनके ही क्यों न्यायाधीश और न्यायालय कर्मियों के वाहन को भी रोका जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण से रोक थाम के लिए वाहनों को रोका जा रहा था। केवल न्यायाधीश और न्यायालय कर्मियों को ही वाहन अंदर लेकर जाने की अनुमति दी जा रही थी। वाहन प्रवेश रोक लगाए जाने से अधिवक्ता इतने नाराज थे कि न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं ने किसी मामले में पैरवी नहीं की।

MIDDLE
Sponsored

धरने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दुर्गा पांडेय, सचिव चुन्नुकान्त, उपाध्यक्ष बालगोविंद साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सहाय,परमेश्वर मंडल, विशाल आंनद, शिवेंद्र सिन्हा, तुलसी महतो, कमलेश्वर नारायण देव समेत अन्य कई अधिवक्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories