TOP BANNER
Sponsored

गैस टैंकर से टकराई बुलेट, मां-बेटे समेत तीन घायल

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा गैडा पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में बुलेट सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि गैस टैंकरलॉरी का चालक भी चोटिल हुआ है। जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 8, 2026 Oct 8 288 Views
Share

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार को सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा गैडा पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में बुलेट सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि गैस टैंकरलॉरी का चालक भी चोटिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के किरतोडीह निवासी वर्षीय मुताबिर अंसारी अपनी वर्षीय मां सैलून खातून के साथ बुलेट से बगोदर से अटका की ओर जा रहे थे। गैडा पेट्रोल पंप के पास बुलेट सवार दूसरी ओर स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जाने के लिए जीटी रोड पार कर रहे थे।

इसी दौरान अटका की ओर से आ रही गैस टैंकरलॉरी की चपेट में बुलेट आ गई। टक्कर के बाद बुलेट टैंकरलॉरी के नीचे जा घुसी। हादसे में मुताबिर अंसारी और उनकी मां सैलून खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टैंकरलॉरी चालक बिहार के डेहरी निवासी भगवान सिंह भी घायल हो गया।

MIDDLE
Sponsored

पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद जीटी रोड पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories