AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमीरा तोड़कर जेवरात समेत सामान ले उड़े

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना बगोदर-सरिया रोड स्थित नहर के पास की है। चोरी की घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच बताई जा रही है। बाउंड्री पार कर घर में घुसे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना बगोदर-सरिया रोड स्थित नहर के पास की है। चोरी की घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच बताई जा रही है।

बाउंड्री पार कर घर में घुसे चोर

बताया जाता है कि चोर घर की बाउंड्री पार कर गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दो कमरों में रखी दो अलमीरा के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे सामान को खंगाला।

अलमीरा से जेवरात समेत सामान गायब

चोर अलमीरा में रखे जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। तस्वीरों में भी घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेढ़ माह से मुंबई में रह रहे हैं गृहस्वामी

गृहस्वामी शंकर कुमार राय पिछले करीब एक से डेढ़ माह से मुंबई में अपने बेटे के पास रह रहे हैं। घर की देखरेख उनके रिश्तेदार रंजीत राय कर रहे थे।

सुबह घर पहुंचने पर हुई चोरी की जानकारी

रंजीत राय के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने शंकर कुमार राय के घर का गेट बंद किया था। करीब नौ बजे उनका बेटा घर पहुंचा तो कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दोनों अलमीरा के ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।

चोरी में कितने रुपये के जेवरात और अन्य सामान गए हैं, इसका फिलहाल सही आकलन नहीं हो पाया है। गृहस्वामी के मुंबई से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories