AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों पर जोर

गिरिडीह। चपुआडीह मंडल स्थित लोहानी खादभवन में रविवार को केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, चपुआडीह मंडल की ओर से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह। चपुआडीह मंडल स्थित लोहानी खादभवन में रविवार को केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, चपुआडीह मंडल की ओर से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे समेत केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी और करीब 35 मंडलों से अध्यक्ष, सचिव एवं टीम के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।केंद्रीय समिति के विस्तार के क्रम में नीरज वैशाखियार को उपाध्यक्ष और पंकज लोहनी को उप संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं चपुआडीह मंडल में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की नई टीम का भी गठन किया गया।

माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों और युवा पीढ़ी को समाज के इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।इस दौरान विभिन्न मंडलों से नवनिर्वाचित नवयुवक समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को मंडल स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सामाजिक गतिविधियों में युवाओं को जोड़ने पर जोर

बैठक में आगामी दिनों में चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति की ओर से सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं को इन गतिविधियों से जोड़ने की बात कही गई।बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कन्धवे, रौनक गुप्ता एवं प्रतीक बड़गवे, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय कुमार लोहानी, कोषाध्यक्ष नीतेश गुप्ता, उपसचिव जितेंद्र सेठ, सुमित सेठ, पंकज सेठ एवं नयन तर्वे, उप संगठन मंत्री प्रभाकर गुप्ता, शिक्षा मंत्री उमा शंकर कन्धवे, खेल मंत्री हर्ष वैशाखियार, रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे एवं विवेक कुरियार तथा मीडिया प्रभारी अभय कन्धवे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories