TOP BANNER
Sponsored

बैंक हड़ताल टली: 5 डे वर्किंग पर IBA और बैंक यूनियनों में बनी सहमति, आज खुले रहेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टली बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 28, 2026 Sep 28 237 Views
Share

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टली

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंकों में 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

बैठक रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई। इसमें बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति बनी।

5 डे वर्किंग पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

बैठक में सभी शनिवार को छुट्टी देने के मुद्दे पर चर्चा के लिए IBA और UFBU की हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी।

MIDDLE
Sponsored

इसके बाद ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जो बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो।

PLI स्कीम और लंबित मुद्दों पर भी होगी चर्चा

वहीं, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI स्कीम को लेकर भी आगे बातचीत होगी। बैंक यूनियनों की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर चर्चा की जाए

इसके अलावा मार्च 2024 की बैठक में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों को भी जल्द सुलझाने पर बातचीत होगी।

MIDDLE
Sponsored

आज नहीं होगी बैंक हड़ताल

हड़ताल स्थगित होने के बाद आज बैंक शाखाओं में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक सेवाओं पर पड़ने वाला असर फिलहाल टल गया है।

हालांकि, 5 डे वर्किंग अभी लागू नहीं हुई है। इस मुद्दे पर अब हाई लेवल कमेटी की बातचीत और आगे होने वाले फैसले पर नजर रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories