Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

पति की हैवानियत, ग्राइंडर मशीन से गला रेत पत्नी को उतारा मौत के घाट

323
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्ठा ओपी क्षेत्र के केशोडीह पंचायत के सिरमाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मृतका की पहचान 55 वर्षीय कुर्सी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार raat घर के भीतर ही वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों को इसकी जानकारी रविवार को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का गला टाइल्स-मार्बल काटने वाली ग्राइंडर मशीन से रेता गया। घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति दौलत साव को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे अवैध संबंध या अन्य किसी कारण की भूमिका रही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250