AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी समेत जेवरात ले गए चोर

गिरिडीह : शहर के डॉक्टर्स लेन इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।   जानकारी के अनुसार मकान मालिक निखिल कुमार उर्फ गोलू और उनकी पत्नी शनिवार रात


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के डॉक्टर्स लेन इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास के समीप स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार मकान मालिक निखिल कुमार उर्फ गोलू और उनकी पत्नी शनिवार रात अपने दूसरे घर में ठहरे हुए थे। रविवार को जब वे वापस लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों के दरवाजों में भी तोड़फोड़ के निशान मिले और सामान बिखरा पड़ा था।

 

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने घर में रखे लगभग 30 हजार रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, घरेलू बर्तन तथा गुल्लक में रखी राशि भी अपने साथ ले ली। अलमारी, बक्सा और पलंग के स्टोरेज को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories