AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

तिसरी : थाना क्षेत्र के भंडारी पंचायत स्थित गादी गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो गादी गांव निवासी संदीप अग्रवाल की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार महिला का शव घर के कमरे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना क्षेत्र के भंडारी पंचायत स्थित गादी गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो गादी गांव निवासी संदीप अग्रवाल की पत्नी थी।

जानकारी के अनुसार महिला का शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

मृतका की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन ने कई बार बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला से बात करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। परिजनों के अनुसार घर में कई बार झगड़े की स्थिति भी बनी थी। बहन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका के तीन छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं मृतका के पति का कहना है कि घटना के समय वह घर से बाहर था और उसे इस मामले की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद पति को छोड़कर अन्य ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।

 

सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी प्रभु नन्द ईश्वर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में परिजन शव को उठाने का विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories