AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर डीपीएस गिरिडीह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को दी शुभकामनाएँ

गिरिडीह : Delhi Public School Giridih की ओर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए शुभकामना संदेश जारी किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : Delhi Public School Giridih की ओर से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए शुभकामना संदेश जारी किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है।

विद्यालय की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. सोनी तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का मूल्यांकन करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि इस समय बच्चों को तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराएं, उनकी नियमित दिनचर्या बनाए रखने में सहयोग करें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उनका मनोबल बढ़ाएँ।

डॉ. तिवारी ने कहा कि अभिभावकों का स्नेह, धैर्य और प्रोत्साहन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल जीवनशैली अपनाने और मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह भी दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अपने संदेश में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीबीएसई का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत से बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई गई।

अंत में उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने, केवल सीबीएसई के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories