TOP BANNER
Sponsored

सड़क हादसे में छात्र की मौत, ट्रक चालक फरार

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत के हाडोडीह गांव निवासी शंकर महतो का 23 वर्षीय पुत्र त्रिदेव कुमार वर्मा बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, त्रिदेव सिहोडीह में कविता वेंकट हॉल के पास किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रोज की तरह

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 24, 2025 Sep 24 65 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत के हाडोडीह गांव निवासी शंकर महतो का 23 वर्षीय पुत्र त्रिदेव कुमार वर्मा बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, त्रिदेव सिहोडीह में कविता वेंकट हॉल के पास किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रोज की तरह आज सुबह वह बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर स्थित लाइब्रेरी जा रहा था, तभी बैंक के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल त्रिदेव को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories