AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बड़ी खबर : डबल म’र्डर के आरोपी श्रीकांत चौधरी की मौ’त पर कार्रवाई, गावां थाना प्रभारी लाइन हाजिर

गिरिडीह : गावां डबल म’र्डर कांड का आरोपी श्रीकांत चौधरी के मौत पर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है । गौरतलब है कि सोमवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती करने के तुरंत बाद उसकी मौ’त हो गई। इस घटना को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गावां डबल म’र्डर कांड का आरोपी श्रीकांत चौधरी के मौत पर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है । गौरतलब है कि सोमवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती करने के तुरंत बाद उसकी मौ’त हो गई।

इस घटना को गंभीर मानते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने त्वरित कदम उठाया और गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि इस मामले में पुलिस का दावा है कि जेल भेजने से पहले आरोपी हाजत में था। इसी दौरान उसने पतली रस्सी से गला दबाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे हालत बिगड़ गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

पिता का आरोप

इधर, आरोपी के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे की मौ’त आत्महत्या नहीं बल्कि ह’त्या है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। जबकि सर्किल इंस्पेक्टर को थाना की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories