TOP BANNER
Sponsored

भाइयों पर बहनों की जमीन बेचने का आरोप फर्जी जमाबंदी रद्द होने के बाद भी पीड़िता को मिल रही प्रताड़ना

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता संजीदा बानो ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मौजा भंडारीडीह स्थित प्लॉट नंबर 386, 388, 389, 390 एवं 351 में कुल 11 डिसमिल जमीन उनके पिता ने अपने जीवनकाल में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 19, 2025 Aug 19 32 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता संजीदा बानो ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मौजा भंडारीडीह स्थित प्लॉट नंबर 386, 388, 389, 390 एवं 351 में कुल 11 डिसमिल जमीन उनके पिता ने अपने जीवनकाल में अपनी पांच बेटियों क्रमशः संजीदा बानो, नजमा बानो, अनीशा बानो आदि के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। इस जमीन पर वे सभी वर्षों से दखकार हैं। वहीं पिता ने इसी जमीन के पीछे 17 डिसमिल जमीन अपने बेटों कलीमुद्दीन और मोहम्मद असलम को हिस्से के रूप में दिया था।

आरोप है कि भाइयों ने अपने हिस्से की जमीन के साथ-साथ बहनों की जमीन को भी फर्जी जमाबंदी तैयार कर भंडारीडीह के ही मोहम्मद मुमताज आलम को बेच दिया। इस पर पीड़िता ने म्यूटेशन रिवीजन केस संख्या 1704R27/2021-22 एल.आर.डी.सी कोर्ट में दायर किया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उस जमाबंदी को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया। इसके खिलाफ विपक्षी पक्ष ने उपायुक्त न्यायालय में अपील की, लेकिन उपायुक्त ने भी अपील.म्यूटेशन रिवीजन केस संख्या 12/2023 को खारिज कर दिया।

संजीदा बानो का कहना है कि कोर्ट से फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके घर के दरवाजों तक को तोड़ दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories