TOP BANNER
Sponsored

झपट्टा मार गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, चोरी के 5 मोबाइल और नकद रुपए बरामद

गिरिडीह : जिला के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शाम में जमुआ चौक पर झपट्टा मार कर मोबाइल और नकदी की चोरी करने वाले दो अपराधियों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से रंगेहाथ पकड़ा गया। मोटरसाइकिल (नं० JH11AU 7824) पर सवार दोनों आरोपी एक राहगीर से OPPO A54 मोबाइल और 2000 रुपए

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 21, 2025 Jul 21 59 Views
Share

गिरिडीह : जिला के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को शाम में जमुआ चौक पर झपट्टा मार कर मोबाइल और नकदी की चोरी करने वाले दो अपराधियों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से रंगेहाथ पकड़ा गया। मोटरसाइकिल (नं० JH11AU 7824) पर सवार दोनों आरोपी एक राहगीर से OPPO A54 मोबाइल और 2000 रुपए छीनकर भाग रहे थे।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान गंगा कुमार (पिता- मनोज विश्वकर्मा) और विष्णु विश्वकर्मा (पिता- महेश विश्वकर्मा), दोनों ग्राम सुरही, थाना नावाडीह, जिला बोकारो के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर ग्राम जगर्नाथडीह में किराए के कमरे से चोरी के 5 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए।

बरामद सामानों में Realme, OPPO, VIVO कंपनियों के 6 मोबाइल, नकद ₹9400 तथा घटना में प्रयुक्त Hero Maverick मोटरसाइकिल शामिल है।

MIDDLE
Sponsored

इस संबंध में पवन कुमार साहु के आवेदन पर जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर तत्काल कार्रवाई की गई।

टीम में जमुआ थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories