AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साइबर ठगों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार, फर्जी एप भेजकर करते थे ठगी

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को गिरिडीह साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। साइबर ठगी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को गिरिडीह साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। साइबर ठगी में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनीष कुमार मंडल और मिथुन कुमार मंडल हैं। दोनों की उम्र 19 वर्ष है और वे देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटाड़ गांव के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी लोगों के मोबाइल पर Delhi Jal Board Update.apk, Electricity Bill Update.apk और NDMC Bill Update.apk जैसे फर्जी एप भेजते थे। लोग जब इन एप्स को डाउनलोड करते, तो उनका मोबाइल पूरी तरह से हैक हो जाता। इसके बाद उनके बैंक खातों से पैसे गायब हो जाते थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड जब्त किया है। जब्त नंबरों से अब तक सात अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 27/2025 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी साइबर आबिद खां ने किया। उनके साथ साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार और स्थानीय थाना के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसपी डॉ. विमल कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान एप को मोबाइल में डाउनलोड न करें और अगर किसी भी तरह की साइबर ठगी की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories