TOP BANNER
Sponsored

कुरैशी मुहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव, पुलिस ने स्थिति किया नियंत्रित

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई। मुहर्रम की रात हुई एक घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जो मंगलवार को टकराव में बदल गया। घटना के दौरान दोनों ओर से गाली-गलौज और पथराव हुआ, जिससे इलाके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 8, 2025 Jul 8 48 Views
Share

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई। मुहर्रम की रात हुई एक घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था, जो मंगलवार को टकराव में बदल गया। घटना के दौरान दोनों ओर से गाली-गलौज और पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

जानकारी के मुताबिक, मुहर्रम की रात कुरैशी मुहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।  इस दौरान  एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। युवक की हालत नाजुक देख उसे गिरिडीह से धनबाद रेफर कर दिया गया था। उसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति थी, जो मंगलवार को एक बार फिर सामने आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर  कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों से संयम बरतने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए, आपसी विवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाए। फिलहाल इलाके में पुलिस कैंप किए हुए है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories