AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मायके आई शहनाज खातून की कुएं में मिली लाश, दहेज हत्या का आरोप, पति फरार

गिरिडीह : जिले के देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। मायके आई 35 वर्षीय शहनाज खातून का शव मंगलवार सुबह घर के पास कुएं से बरामद किया गया। मृतका बैरिया निवासी अकबर अंसारी की बेटी थी, जो शनिवार को मुहर्रम के मौके पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। मायके आई 35 वर्षीय शहनाज खातून का शव मंगलवार सुबह घर के पास कुएं से बरामद किया गया। मृतका बैरिया निवासी अकबर अंसारी की बेटी थी, जो शनिवार को मुहर्रम के मौके पर कोलकाता से अपने पति मंजूर अंसारी के साथ मायके आई थी। उसका ससुराल बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव में है।

परिजनों के अनुसार सोमवार रात अचानक शहनाज खातून के छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसके नाना नींद से जागे तो देखा कि शहनाज कमरे में नहीं है। परिवार वाले घबरा गए और इधर-उधर खोजबीन शुरू की। जब काफी देर तक कुछ पता नहीं चला तो हीरोडीह थाना को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह गांव के ही एक कुएं में शहनाज खातून का शव बरामद हुआ। घटना के बाद से उसका पति मंजूर अंसारी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता अकबर अंसारी ने दामाद मंजूर अंसारी और उसके परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था। यहां तक कि दूसरी शादी में मिलने वाले दहेज के सामान की भी मांग की जा रही थी। इसे लेकर पूर्व में कई बार विवाद हुआ था, थाना में आवेदन दिया गया था और पंचायत बैठाकर मामला सुलझाया गया था। पंचायत में तय हुआ था कि समय के अनुसार दहेज दिया जा चुका है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों का यह भी आरोप है कि मंजूर अंसारी का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग था और वह अपनी कमाई उसी पर खर्च करता था। पत्नी शहनाज को ठीक से कपड़े तक नहीं देता था और मायके से पैसे मंगवाता था। थाने में विवाद सुलझाने के बाद विदाई कराई गई थी, लेकिन अब मायके में ही शहनाज की लाश मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार मंजूर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories