AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नदी किनारे जमीन में गड़ा मिला बच्चे का शव, इलाके में सनसनी

गिरिडीह : जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के दमगी गांव स्थित उसरी नदी पुल के पास रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात बच्चे का शव जमीन में गड़ा हुआ पाया गया। बताया गया कि सुबह-सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें तेज दुर्गंध आई और देखा कि एक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र के दमगी गांव स्थित उसरी नदी पुल के पास रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात बच्चे का शव जमीन में गड़ा हुआ पाया गया। बताया गया कि सुबह-सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें तेज दुर्गंध आई और देखा कि एक कुत्ता लगातार मिट्टी खोदने की कोशिश कर रहा है।

लोगों को शक हुआ तो नजदीक जाकर देखा, जहां करीब 3 फीट नीचे एक बच्चे का शव दबा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नवडीहा ओपी और जमुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों से गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories