AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बैंक मैनेजर, सीबीआई ने दबोचा

गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। संस्थान के डायरेक्टर और बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।   यह कार्रवाई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। संस्थान के डायरेक्टर और बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

यह कार्रवाई धनबाद सीबीआई की विशेष टीम ने शुक्रवार को की। जानकारी के अनुसार मामला संस्थान में कैंटीन संचालन की अनुमति से जुड़ा है। आरोप है कि डायरेक्टर अभिषेक कमल ने कैंटीन संचालक से संचालन की स्वीकृति देने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।

 

रिश्वत की मांग से परेशान कैंटीन संचालक ने इसकी शिकायत धनबाद स्थित सीबीआई कार्यालय में कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई की टीम ने पूरे मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने संस्थान परिसर में छापेमारी की योजना बनाई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

जैसे ही शुक्रवार को कैंटीन संचालक ने 20 हजार रुपये की राशि अभिषेक कमल को सौंपा वैसे ही सीबीआई टीम ने पहले से घात लगाकर बैठे अपने अधिकारियों के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए डायरेक्टर को पकड़ लिया।

 

फिलहाल अभिषेक कमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस प्रकरण में और भी कोई अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त हैं।

 

इस कार्रवाई के बाद सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जिले में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories