TOP BANNER
Sponsored

चोरी की वारदात : ठाकुर बाड़ी टोला में लाखों की चोरी, अलमीरा तोड़कर नगद और जेवरात ले उड़े चोर

सरिया : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। यह घटना सरिया नगर पंचायत के ठाकुर बाड़ी टोला मोहल्ले की है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 19, 2025 Jun 19 43 Views
Share

सरिया : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। यह घटना सरिया नगर पंचायत के ठाकुर बाड़ी टोला मोहल्ले की है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुर बाड़ी टोला निवासी पंकज कुमार पाण्डेय के घर में चोरों ने घुसकर अलमीरा में रखे गए करीब 60 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब वे सुबह उठे और कमरों का सामान बिखरा देखा। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं और रात के समय पुलिस गश्ती न के बराबर होती है। जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

MIDDLE
Sponsored

इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories