TOP BANNER
Sponsored

5 साल में 7 साल बढ़ गई सीएम सोरेन की उम्र…BJP ने नामांकन पत्र पर उठाए सवाल

दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की की बात तो आपने जरूर सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि 5 सालों में किसी की उम्र में 7 साल की तरक्की हो जाए, यानी 5 सालों में उम्र 5 साल के बजाय बढ़कर 7 साल बढ़ जाए, जी हां ऐसा असल में हुआ है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 1, 2024 Nov 1 53 Views
Share

दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की की बात तो आपने जरूर सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि 5 सालों में किसी की उम्र में 7 साल की तरक्की हो जाए, यानी 5 सालों में उम्र 5 साल के बजाय बढ़कर 7 साल बढ़ जाए, जी हां ऐसा असल में हुआ है. ऐसा अजूबा झारखंड में हुआ. वह भी किसी आम व्यक्ति के साथ नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ, दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में उनके नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी लेकिन इस साल नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई यानी महज 5 सालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 नहीं 7 साल बढ़ गए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से लगातार दो बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं. वहीं तीसरी बार उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर बरहेट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने इसकी शिकायत निर्वाची पदाधिकारी से की है. बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के नामांकन पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. बीजेपी यह सवाल उठा रही है कि हेमंत सोरेन की आखिरकार कौन सी उम्र सही है.

कौन सही और कौन सा गलत?
सीएम हेमंत सोरेन ने जो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं उन शपथ पत्र में कौन सही और कौन सा गलत है. अगर हेमंत सोरेन जी की साल 2024 में दाखिल शपथ पत्र की उम्र सही है तो फिर उन्हें यह जवाब देना पड़ेगा कि साल 2019 में उन्होंने जो अपनी उम्र बताई थी वह गलत थी. अब उनकी उम्र को लेकर झारखंड में नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है. वहीं अगर निर्वाचन आयोग के साइट पर अपलोड किए गए प्रत्याशियों की एफिडेविट को देखा जाए तो हेमंत सोरेन की ओर से दायर एफिडेविट फॉर्म 26 (पार्ट -A ) मैं साफ-साफ लिखा गया है .

MIDDLE
Sponsored

 

फिडेविट फॉर्म में क्या लिखा है?

हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन उम्र 42 वर्ष और उन्होंने अपना पता हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बी-टाइप ,थाना अरगोंड़ा ,जिला रांची, लिखा हुआ है और खुद को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कैंडिडेट बताया है. अब उनका यह एफिडेविट 2 दिसंबर 2019 की तारीख में दर्ज है और वर्तमान में यानी 2024 में 24 अक्टूबर 2024 तारीख को अपलोडेड एफिडेविट में हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन, उम्र 49 वर्ष, पता – हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बी टाइप , थाना अरगोड़ा , जिला रांची ( झारखंड) दर्ज है. झारखंड की बरहेट काफी मशहूर सीट है, जो हॉट सीट में शुमार है. बीजेपी ने बरहेट से सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए गमालियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories