TOP BANNER
Sponsored

तिसरी थाना में FIR के बाद अब वन विभाग ने अवैध माइका उत्खनन मामले में विजय लाल पर किया मामला दर्ज

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना अंतर्गत गम्हरियाटांड़ इंद्रचौक स्थित अवैध माइका गोदाम संचालन के मामले में अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के आवेदन पर संचालक विजय लाल पर कांड संख्या 52/24 दर्ज किए जाने के बाद अब इस मामले में वन विभाग के द्वारा विजय लाल के विरुद्ध वन वाद दायर किया है। मिली जानकारी के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 1, 2024 Aug 1 55 Views
Share

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना अंतर्गत गम्हरियाटांड़ इंद्रचौक स्थित अवैध माइका गोदाम संचालन के मामले में अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के आवेदन पर संचालक विजय लाल पर कांड संख्या 52/24 दर्ज किए जाने के बाद अब इस मामले में वन विभाग के द्वारा विजय लाल के विरुद्ध वन वाद दायर किया है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के जमीन पर अवैध उत्खनन को लेकर सुसंगत धाराओं में विजय लाल और उसके मुंशी पर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई से अवैध माइका संचालकों में हड़कंप का माहौल है। अब देखना होगा आगे इस मामले में पुलिस और वन विभाग के द्वारा कब और क्या कार्रवाई की जाती है।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो तिसरी और गावां के इलाके के वन भूमि पर धड़ल्ले से धंधेबाज माइका उत्खनन कर पहले एक स्थान पर जमा करते हैं उसके बाद रात के अंधेरे में विभिन्न स्थानों में अवैध रूप से माइका की सप्लाई की जाती है। सूत्र बताते हैं कि रोजाना दर्जनों वाहन में माइका लोड कर कोडरमा समेत अन्य स्थानों पर बगैर किसी रोक टोक के भेजा जाता है। इस अवैध धंधे के संचालन में एक बड़ा वर्ग सेटिंग के आधार पर बिना किसी भय के धंधे का संचालन करता है।

गौरतलब हैं कि अवैध माइका गोदाम संचालन की सूचना पर खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने छापेमारी किया था। हालांकि धंधेबाजों को इसकी भनक मिल गई थी और पुलिस के आने से पूर्व सभी मौके से भाग खड़े हुए थे। इसके बाद एसडीपीओ के निर्देश पर गौदाम में ताला मार दिया गया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह तिसरी के अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी संजय नायक और वन विभाग के मुकेश दास दलबल के साथ गोदाम पहुंचें थे। इस दौरान छापेमारी करने गयी टीम को गोदाम में बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया अवैध माइका, एक ट्रक, एक बाइक समेत कई उपकरण मिले थे। मौके पर पुलिस ने सभी समानों को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया था।

MIDDLE
Sponsored

अवैध खनन, भंडारण मामले में उपायुक्त सख्त,  बैठक कर दिया कार्रवाई करने का निर्देश

यहां बता दें कि बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने किया था। इस दौरान उपायुक्त श्री लकड़ा ने जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान अधिकारियों को अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories