TOP BANNER
Sponsored

बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुई बाबानगरी देवघर, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ

देवघर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले 2024 का शुभारंभ रविवार को हो गया. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने संयुक्त रूप से परंपरागत तरीके से श्रावणी मेला का उद्घाटन किया. इससे पहले 11 वैदिक पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की. इसके बाद दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 21, 2024 Jul 21 73 Views
Share

देवघर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले 2024 का शुभारंभ रविवार को हो गया. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने संयुक्त रूप से परंपरागत तरीके से श्रावणी मेला का उद्घाटन किया. इससे पहले 11 वैदिक पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की. इसके बाद दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया.

कार्यक्रम की शुरूआत में देवघर डीसी विशाल सागर ने स्वागत भाषण के साथ सभी मंत्री, अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया. डीसी विशाल सागर ने प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्म दर्शन पूर्ण रूप से बंद रहेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories