TOP BANNER
Sponsored

करोड़पति साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, संपत्ति जानकर सिर पर धर लेंगे हाथ

गिरिडीह : एक तरफ जहां लोग साइबर अपराधियों के झांसे में फंसकर अपनी जीवन की गाढ़ी कमाई से हाथ धो रहे हैं. वहीं साइबर अपराध की दुनिया में अपराधियों ने अकूत संपत्ति हासिल कर रखा है. गिरिडीह पुलिस ने एक ऐसे ही साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी करोड़ों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 8, 2024 Jul 8 51 Views
Share

गिरिडीह : एक तरफ जहां लोग साइबर अपराधियों के झांसे में फंसकर अपनी जीवन की गाढ़ी कमाई से हाथ धो रहे हैं. वहीं साइबर अपराध की दुनिया में अपराधियों ने अकूत संपत्ति हासिल कर रखा है. गिरिडीह पुलिस ने एक ऐसे ही साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. गिरफ्तार शातिर मुफ्फसिल थाना इलाके के गपेय का 24 वर्षीय सोनू कुमार वर्मा है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि गपेय में एक साइबर शातिर आमलोगों से ठगी कर रहा है. सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी और सोनू कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि इस मामले में साइबर थाना में काण्ड संख्या 28/2024 दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.

 

जानकारी दी गई कि गिरफ्तार सोनू कुमार वर्मा के उपर नगर थाना में कांड संख्या 245/2017, मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 266/2015 दर्ज है. साथ ही वह साइबर अपराध के मामले में मुंबई के वरली में जेल की हवा खा चूका है. वहीं साइबर थाना कांड संख्या 28/2023 में गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र मंडल ने भी अपने बयान में सहयोगी सोनू कुमार वर्मा को ही बताया है.

 

बताया गया कि गिरफ्तार सोनू वर्मा ने 18 लाख का चारपहिया वाहन, एक 16 चक्का ट्रक, बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटी, हजारीबाग़ में एक 50 लाख का फ्लैट, बेंगाबाद के ग्राम साठीबाद एवं महुआर में 02 करोड़ की ज़मीन अपने परिजनों के नाम ले रखा है. पुलिस द्वारा इसके संपत्ति की जांच के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखने की बात कही गयी है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories