TOP BANNER
Sponsored

सेहरा बांधकर नई कार से दुल्हनिया लाने निकला था दूल्हा, तभी अचानक चलती कार में लगी आग

मामूली रूप से झूलसा दूल्हा तिसरी : सेहरा बांधकर नई कार से दुल्हनिया लाने निकले दूल्हे व बारात में शामिल लोग बेहद ही खुशनुमें माहौल में दुल्हन की घर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक ऐसी घटना हो गयी कि सारे लोग सहम गए. दरअसल दूल्हे की फूलों से सजी कार अचानक से धधक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 26, 2024 Jun 26 61 Views
Share

मामूली रूप से झूलसा दूल्हा

तिसरी : सेहरा बांधकर नई कार से दुल्हनिया लाने निकले दूल्हे व बारात में शामिल लोग बेहद ही खुशनुमें माहौल में दुल्हन की घर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक ऐसी घटना हो गयी कि सारे लोग सहम गए. दरअसल दूल्हे की फूलों से सजी कार अचानक से धधक उठी. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके की है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के सठनाल निवासी मो. अयूब के पुत्र मो. गुलाम की बारात घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के कुबरी गांव जा रही थी. दूल्हा पूरी बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए निकला ही था कि इसी बीच बारातियों के काफिले के बीच दूल्हे की कार धू-धूकर जलने लगी. हालांकि कार में सवार लोग आग लगने की घटना से अंजान थे. तभी दूसरे वाहन में सवार लोगों आग देखा तो हो हल्ला किया और कार को तिसरी पुल के पास रुकवाया. कार रुकने के बाद अंदर बैठे लोगों को भी आग लगने का एहसास हुआ. जिसके बाद सभी ने दौड़ कर कार में बैठे लोगों को निकाला.

मिली जानकारी के अनुसार कार में ड्राइवर और दूल्हा समेत कुल पांच लोग सवार थे. जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं लोगों के निकलने के दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया कार के अंदर रखे पटाखे उड़ने लगे. इसकी आवाज सुनकर आस – पड़ोस के लोगों को लगा कि कोई बारात जा रही है, लेकिन धीरे – धीरे कार के पुर्जे, टायर वगैरह भी ब्लास्ट होने लगा. जिसके बाद आस – पास के लोग घरों से निकल गए. घटना में दूल्हा और एक बच्ची के मामूली रूप से झूलसने की बात सामने आई है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने तिसरी पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो,थाना प्रभारी संजय नायक, एसआई नंदजी राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क के दोनों ओर से आने जाने वाली वाहनों को तत्काल जलती हुई कर से दूर ले गए. वहीं पुलिस ने अग्निशमन वाहन को बुलाया जिसके बाद खोरीमहुआ से पहुंचे दमकल की टीम ने आग बुझाया. हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह ख़ाक हो चुकि थी.

MIDDLE
Sponsored

 

बताया गया कि वाहन हुंडई कम्पनी की वरना कार थी जो एक महीने पहले ही खरीदी गई थी, जिसे गिरिडीह से किराए पर लाया गया था. बताया जाता है कि उक्त वाहन में एप्पल का आई फोन और दुल्हन के लिए जा रहे जेवरात भी थे जो वाहन के साथ जल कर ख़ाक हो गए. पुलिस ने कार को जेसीबी के सहारे उठवा कर सड़क के किनारे रखवा दिया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि समय रहते लोगों की नजर कार पर पड़ गई. वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories