AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घर के कमरे में बंद मिला दंपत्ति का शव, आर्थिक तंगी बताई जा रही है वजह

तिसरी : थाना इलाके के गम्हरियाटांड में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध दम्पति का शव उनके घर के कमरे से बरामद हुआ है।शव देखने से प्रतीत होता है कि दंपत्ति की मौत 2-3 दिन पूर्व ही हो चुकी है। मृत दम्पति गम्हरियाटांड़ निवासी 70 वर्षीय श्याम प्रसाद सिन्हा और उनकी 68 वर्षीय पत्नी उषा देवी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना इलाके के गम्हरियाटांड में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध दम्पति का शव उनके घर के कमरे से बरामद हुआ है।शव देखने से प्रतीत होता है कि दंपत्ति की मौत 2-3 दिन पूर्व ही हो चुकी है। मृत दम्पति गम्हरियाटांड़ निवासी 70 वर्षीय श्याम प्रसाद सिन्हा और उनकी 68 वर्षीय पत्नी उषा देवी हैं।

बताया जाता है कि श्याम प्रसाद सिन्हा होम्योपैथिक चिकित्सक थे। वे अपने घर पर ही चिकित्सा करते थे। उनकी कोई भी संतान नहीं थी। इस दौरान बीते दो-तीन दिनों से उनके घर के बाहर का दरवाजा बंद था। जिसके कारण आसपास के लोगों ने सोचा कि वह कहीं गए हुए हैं। शुक्रवार की सुबह अचानक ही उनके घर के आसपास दुर्गंध फैलने लगी। तभी एक व्यक्ति ने दूसरे दरवाजे से उनके घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी का शव उनके कमरे में पड़ा था और शव से भारी दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद आसपास हो – हल्ला हुआ और भारी संख्या में लोग जुट गए।

मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया किशोरी साव और तिसरी पुलिस को दी। जिसके बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम में ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

बताया जाता है कि उक्त दंपति आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहा था वहीं परिवार में बाल- बच्चा नहीं होने के कारण घर का कामकाज करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बहरहाल इस घटना से आसपास सहित पूरे तिसरी के लोग आश्चर्यचकित हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories