TOP BANNER
Sponsored

कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर, बहन के घर जा रहे भाई की मौत, एक की हालत गंभीर

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम   गिरिडीह : जिले के देवरी थाना अंतर्गत बेलाटांड अस्पताल के सामने बुधवार की दोपहर कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में  एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 19, 2024 Jun 19 25 Views
Share

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना अंतर्गत बेलाटांड अस्पताल के सामने बुधवार की दोपहर कार और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. घटना में  एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लें जाया गया. जहां उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. फिलवक्त धनबाद में उसका इलाज चल रहा है. मृतक बाइक सवार की पहचान तिसरी थाना इलाके के बहरवाबांक निवासी फैजल अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र गुलाम रब्बानी के रूप में की गई. वहीं गंभीर रूप से घायल सहबाज अंसारी है. दोनों चचेरे भाई हैं.

 

मिली जानकरी के अनुसार गुलाम और सहबाज अपाची बाइक से अपने घर बहरवाबांक से चतरो स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे. तभी बेलाटांड हॉली क्रॉस अस्पताल के समीप चतरो से तिसरी की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर में 22 वर्षीय गुलाम रब्बानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई सहबाज  गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कार का एयरबैग खुलने से चालक की भी जान बच गई.  हालांकि उसके तुरंत बाद कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना पर देवरी पुलिस के एसआई राम पुकार सिंह और तिसरी पुलिस के एसआई रौशन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान आजसू के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और तिसरी के बीस सूत्री अध्यक्ष मो. मुन्नीबुद्दीन भी मौके पर पहुंचे और मृतक व घायल के लिए मुआवजे की मांग की. सड़क जाम की जानकारी पर देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर सड़क से जाम हटवाया. जिसके बाद करीब ढाई घंटा के बाद सड़क जाम हटा और जाम में फंसे वाहन निकलने शुरू हुए. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया.

MIDDLE
Sponsored

 

रिपोर्ट : चंदन भारती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories