AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बड़ी ख़बर : सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार, झारखंड धाम से पूजा कर लौट रहे थे सभी

तिसरी : थाना इलाके के तिसरी- मंडरो मुख्य मार्ग के खिजुरी क्रेशर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा में सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस व


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : थाना इलाके के तिसरी- मंडरो मुख्य मार्ग के खिजुरी क्रेशर मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा में सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस व पुलिस दोनों मौके पर पहुंची और आमजनों की मदद से सभी को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया। इस दौरान डॉ. महेश्वरम और डॉ. जैनेंद्र ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और फिर सभी को उच्च अस्पताल रेफर कर दिया।

 

ये हुए घायल

घायलों में 60 वर्षीय सरस्वती देवी, 50 वर्षीय शिला देवी, फ़ुलमंती देवी, बुधन यादव, कार चला रहे दिलीप यादव और उनका 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है।

 

कैसे हुई घटना

बताया गया कि तिसरी के सिंघो पंचायत के धोवापाट गांव के दिलीप यादव अपने परिवार के साथ निर्जला एकादशी व्रत के अवसर पर झारखंडधाम गए हुए थे। पूजा करके लौटने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। हालांकि गनीमत रही कि कार का एयर बैग समय पर खुल गया वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories