TOP BANNER
Sponsored

पानी के लिए मचा हाहाकार, आक्रोश में महिलाओं ने किया गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग जाम

गिरिडीह : भीषण गर्मी को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में जलसंकट की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. स्थिति यह कि आक्रोश में लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे हैं. एक तरफ जहां गुरुवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के चुंज्का पंचायत में ग्रामीणों ने नल जल योजना से पानी सप्लाई नहीं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 14, 2024 Jun 14 54 Views
Share

गिरिडीह : भीषण गर्मी को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में जलसंकट की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. स्थिति यह कि आक्रोश में लोग अब सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे हैं. एक तरफ जहां गुरुवार को गिरिडीह सदर प्रखंड के चुंज्का पंचायत में ग्रामीणों ने नल जल योजना से पानी सप्लाई नहीं होने के कारण जहां संवेदक को बंधक बना लिया था. वहीं शुक्रवार जिले के गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत अंतर्गत हिरजन टोला की महिलाएं मोहदा मोड़ के पास सड़क पर उतर आई और गिरिडीह- जामताड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मौके पर काफी संख्या में महिला-पुरुष बच्चे सभी अपने अपने घरों से बाल्टी, डेकची आदि को लेकर सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

 

 

इस दौरान महिलाओं में पानी समस्या को लेकर ख़ासा आक्रोश देखा गया. विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि नल जल योजना से बनी टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बन गई है. वहीं पंचायत में 5 चापानल है, लेकिन सभी ख़राब पड़े हुए है. इस कारण इन्हें काफी परेशानी हो रही है और प्रचंड गर्मी में दूर तालाब से पानी लाकर पीना पड़ रहा है.

 

 

इधर आक्रोश और सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड के बीडीओ निशात अंजुम, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाण्डेय, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक आदि मौके पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं से वार्ता की. इस दौरान अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग माने और सड़क से जाम हटा लिया. अधिकारियों द्वारा पीएचडी 2 से कर्मियों को बुलाकर नल जल योजना से जुड़ी गड़बड़ी को ठीक कर पानी सप्लाई चालू करने का निर्देश दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories