TOP BANNER
Sponsored

ट्रेन से कटकर प्रवासी मजदूर की मौत, परिजनों में मातम

प्रखंड में एक महीने के अंदर तीन प्रवासी मजदूर की हो चुकी है मौत तिसरी : काम की तलाश में दूसरे प्रदेश गए प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला जारी है। अलग -अलग घटना के शिकार होकर तिसरी प्रखंड में महीने भर के भीतर 3 प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है। ताज़ा घटना मध्यप्रदेश

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 10, 2024 Jun 10 59 Views
Share

प्रखंड में एक महीने के अंदर तीन प्रवासी मजदूर की हो चुकी है मौत

तिसरी : काम की तलाश में दूसरे प्रदेश गए प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला जारी है। अलग -अलग घटना के शिकार होकर तिसरी प्रखंड में महीने भर के भीतर 3 प्रवासी मजदूर की मौत हो चुकी है। ताज़ा घटना मध्यप्रदेश के कटनी की है जहां ट्रेन से कटकर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। मृतक तिसरी पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड गांव का 55 वर्षीय रशिका मुर्मू था।

मिली जानकारी के अनुसार रशिका मुर्मू किसी व्यक्ति के साथ रोजगार की तलाश में कुछ माह पहले ही अपने गांव जमुनियाटांड़ से बैंगलोर के लिए निकला था, लेकिन वह मध्य प्रदेश में ही रुक गया। इस दौरान शनिवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना को लेकर संशय

हालांकि रशिका मध्य प्रदेश में क्या कर रहा था, वह जंक्शन पर कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक रशिका के बेटे अजय मुर्मू ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता कुछ माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में बैंगलोर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।शनिवार रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

MIDDLE
Sponsored

वहीं मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सोनू हेंब्रम मृतक के घर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात कर उनके सहयोग से शव लाने की व्यवस्था में जुट गए हैं।

 

बड़ी संख्या में मजदूर करते हैं पलायन

बता दें कि एक माह के भीतरी प्रखंड क्षेत्र में यह तीसरी घटना है। इससे पहले ही प्रवासी मजदूर देवनजोत के उपेंद्र राय और कौशिलवा के मुकेश हेंब्रम की मौत हो चुकी है।स्थानीय स्तर पर रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण रोजगार की तलाश में तिसरी प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में मजदूर बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। नेताओं व जनप्रतिनिधियों का रोजगार के प्रति कोई ध्यान नहीं रहने के कारण यह पलायन अब भी जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories