AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध ढ़िबरा लोड पिकअप वाहन जब्त, कार्यवाही में जुटा वन विभाग

गिरिडीह : वन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध ढ़िबरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाई की है। रविवार की अहले सुबह तिसरी और गावां वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तिसरी के सिंघो से अवैध ढ़िबरा लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस संबंध में तिसरी के वनपाल


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : वन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध ढ़िबरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाई की है। रविवार की अहले सुबह तिसरी और गावां वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तिसरी के सिंघो से अवैध ढ़िबरा लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

इस संबंध में तिसरी के वनपाल अमर विश्वकर्मा ने बताया कि पंचरुखी वन भूखंड से अवैध ढ़िबरा लोड कर कोडरमा – डोमचांच की ओर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तिसरी व गांवा वन विभाग की टीम ने कोडरमा की ओर जाने वाले सारे रास्ते ब्लॉक कर दिए। तस्करों को इसकी भनक लगने पर उनलोगों ने ढ़िबरा लोड वाहन को लेकर सिंघो के पेशम नदी को पार कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन का ब्रेक डाउन हो गया, वनकर्मियों को आता देख चालक व अन्य वाहन छोड़कर फरार हो गए।

जब्त वाहन के ब्रेकडाउन हो जान के कारण उसे बिट कार्यालय लाने में वन कर्मियों को भारी फ़जीहत का सामना करना पड़ा। अंततः जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से वनकर्मियों ने जब्त वाहन और ढ़िबरा को बीट कार्यालय लाया। कहा कि इससे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। जब्त वाहन व इसमें संलिप्त लोगों पर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

टीम में मुख्य रूप से वन परिसर पदाधिकारी अमर विश्कर्मा, वन उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार, पवन चौधरी, जिलाजित कुमार, हीरालाल पंडित अनिल हेंब्रम एवं राजेन्द्र प्रसाद शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories