TOP BANNER
Sponsored

ट्रक की टक्कर से बिजली पोल हुआ धराशायी, आक्रोश में लोगों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह : धनबाद मुख्य मार्ग के मोहनपुर में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया. जिसके बाद विभाग के लोग सक्रीय हुए और फिर फ़ौरन मिस्त्री को भेज समस्या के समाधान में लगाया. बताया गया कि देर रात को मोहनपुर में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 9, 2024 Jun 9 53 Views
Share

गिरिडीह : धनबाद मुख्य मार्ग के मोहनपुर में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया. जिसके बाद विभाग के लोग सक्रीय हुए और फिर फ़ौरन मिस्त्री को भेज समस्या के समाधान में लगाया. बताया गया कि देर रात को मोहनपुर में एक अज्ञात ट्रक ने 11 हजार वोल्ट लोड बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में पोल दो टुकड़ों में विभक्त होकर गिर गया. इसके बाद से इलाके में बिजली गुल हो गयी. रात को बिजली मिस्त्री वहां पहुंचें भी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इसके बाद सुबह पोल के तार काटकर अलग कर दिया गया, लेकिन बिजली व्यवस्था बहाल करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए.

 

इधर इस भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश पनप गया और दोपहर के वक्त सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन करने लगे. लोगों द्वारा बिजली को लेकर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी पर विभाग के लोग सक्रीय हुए और मिस्त्री को भेज कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया. काम शुरू होने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और फिर सड़क से जाम हटा लिया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories