TOP BANNER
Sponsored

घूस लेते रंगे हाथ धरा गया मुखिया, आवास योजना में ले रहा था 9 हजार रूपये घूस

एसीबी की टीम ने की कार्रवाई गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके में गुरुवार को एक मुखिया घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम ने जमुआ थाना के नजदीक 9 हजार रूपये घूस लेते हुए जमुआ प्रखण्ड के चरघरा पंचायत के मुखिया महावीर दास को दबोचा है.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 6, 2024 Jun 6 44 Views
Share

एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके में गुरुवार को एक मुखिया घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम ने जमुआ थाना के नजदीक 9 हजार रूपये घूस लेते हुए जमुआ प्रखण्ड के चरघरा पंचायत के मुखिया महावीर दास को दबोचा है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गयी.

मिली जानकारी के अनुसार घूसखोर मुखिया महावीर दास अबुआ आवास योजना को लेकर खरखो निवासी बालेश्वर राय से घूस की मांग कर रहा था. इसके बाद बालेश्वर राय ने एसीबी से इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया. जिसके बाद टीम प्लान के मुताबिक जमुआ पहुंची और जमुआ थाना के नजदीक बालेश्वर राय की पत्नी के हाथों घूस का रकम लेते हुए मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

MIDDLE
Sponsored

गौरतलब है कि सप्ताह दिन के भीतर जिले में एसीबी की यह दूसरी कार्रवाई है. इसके पूर्व शनिवार को ही जिले के पीरटांड प्रखंड परिसर में 3 हजार रूपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव मंसूर अली को गिरफ्तार किया था. बहरहाल, जिले में निरंतर एसीबी की कार्रवाई से हडकंप का माहौल है. वहीं लगातार कार्रवाई के बाद भी घूसखोरी का खेल बदस्तूर जारी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories