TOP BANNER
Sponsored

कार से शराब तस्करी कर रहा था धंधेबाज, बेरियर तोड़ कर भागा, फिर तीन थानों की पुलिस ने किया पीछा

गिरिडीह : जिले में पुलिस को चकमा देकर शराब लेकर बिहार जा रहे कार को पुलिस ने जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस को कार में बड़े पैमाने पर शराब की खेप भी मिली है. हालांकि इस कार्रवाई में धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगे. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर धंधेबाजों को तलाशा जा रहा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 5, 2024 Jun 5 36 Views
Share

गिरिडीह : जिले में पुलिस को चकमा देकर शराब लेकर बिहार जा रहे कार को पुलिस ने जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस को कार में बड़े पैमाने पर शराब की खेप भी मिली है. हालांकि इस कार्रवाई में धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगे. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर धंधेबाजों को तलाशा जा रहा है.

बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ की ओर से ब्लू सेडान कार में शराब का खेप जाने वाला है. सूचना पर फ़ौरन वाहन जांच लगाया गया, लेकिन तबतक कार वहां से गुजर चुकी थी. इसके बाद चकाई थाना पुलिस को अलर्ट किया गया.

इस दौरान कार वापस देवरी की ओर लौटने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना के बाद पुलिस के द्वारा सरोन मोड़ पर बेरियर गिरा दिया गया. मगर पुलिस के कार्रवाई को भांपते हुए धंधेबाज तेज रफ़्तार में बेरियर को तोड़ते हुए निकल गए.

MIDDLE
Sponsored

 

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इसके बाद जमुआ, हिरोडीह और धनवार थाना को अलर्ट करते हुए कार का पीछा करना शुरू किया गया. जिसके बाद धनवार के बिशनपुर में कार खड़ी कर धंधेबाज मौके से भाग खड़े हुए. इस दौरान कार की तलाशी लिए जाने पर 26 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है. जिसके बाद कार और शराब को जब्त कर धनवार थाना लाया गया. इस मामले में धनवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र अग्रवाल, धनवार थाना प्रभारी नंदू कुमार पाल, घोड़थ्म्बा ओपी प्रभारी विभूति देव, सहायक आरक्षी हाकिम उद्दीन शेख शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories