TOP BANNER
Sponsored

असदुद्दीन ओवैसी हार सकते हैं चुनाव, चाणक्य के एग्जिट पोल में माधवी लता का चल रहा है जादू

Hyderabad Lok Sabha Seat Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की मैराथन अब खत्म हो चुकी है. आखिरी चरण का मतदान बीते दिन शनिवार (01 जून) को होने के बाद अब 4 जून को आने वाले नजीतों का इंतजार किया जा रहा है. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं जिसमें एनडीए पूर्ण बहुमत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 2, 2024 Jun 2 55 Views
Share

Hyderabad Lok Sabha Seat Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की मैराथन अब खत्म हो चुकी है. आखिरी चरण का मतदान बीते दिन शनिवार (01 जून) को होने के बाद अब 4 जून को आने वाले नजीतों का इंतजार किया जा रहा है. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं जिसमें एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता हुआ दिख रहा है.

इन सब के बीच देश की हॉट सीट हैदराबाद से एआईएमआईएम के चीफ और मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपना चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं. चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता उन्हें मात देती दे सकती हैं. दरअसल न्यूज 24- टुडेज चाणक्य ने तेलंगाना का जो एग्जिट पोल दिखाया है उसमें बीजेपी को 12 (प्लस 2), कांग्रेस को 5 (प्लस 2), बीआरएस को जीरो और अन्य को भी जीरो (प्लस 1) सीट दी हैं.

क्या कहता चाणक्य का एग्जिट पोल?

MIDDLE
Sponsored

जिस हिसाब के न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल में अन्य को जीरो सीट पर अटका दिया है और बीजेपी को बढ़त दिखाई है, उस हिसाब से तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी तेलंगाना में खराब प्रदर्शन करने वाली है. इतना ही नहीं अन्य को जीरो सीट देने का मतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद सीट से हार सकते हैं.

तेलंगाना की 17 सीटों का गणित

दक्षिणी राज्य तेलंगाना में कुल 17 लोकसभा सीटें हैं. जिसमें से चाणक्य के एग्जिट पोल के हिसाब से बीजेपी 12 (प्लस 2) सीटें जीत सकती है. यानि कि 12 सीटों से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है. इसी हिसाब से कांग्रेस को 5 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया और इसके आगे भी दो सीटों का मार्जिन रखा गया. जबकि अन्य के खाते में 0 सीट दी गईं. हालांकि असली नतीजे तो 4 जून को आएंगे, एग्जिट पोल में तो सिर्फ लोगों से बात के आधार पर अनुमान लगाया जाता है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories