TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह लोकसभा चुनाव : डिस्पैच सेंटर से मतदानकर्मियों को किया गया रवाना

गिरिडीह : देश में कल लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होगा. वहीं झारखंड राज्य में यह तीसरे चरण का मतदान हैं. तीसरे चरण में झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह के लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 24, 2024 May 24 73 Views
Share

गिरिडीह : देश में कल लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होगा. वहीं झारखंड राज्य में यह तीसरे चरण का मतदान हैं. तीसरे चरण में झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह के लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

 

बता दें गिरिडीह लोकसभा सीट पर धनबाद और बोकारो जिले का कुछ हिस्सा शामिल है. पुरे लोकसभा सीट में 2 हजार 160 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. केवल गिरिडीह जिले में गिरिडीह व डुमरी विधानसभा को मिलाकर 740 बूथ हैं. जहां कल वोट डाले जायेंगे. मतदान को लेकर शुक्रवार को महेशलुंडी में बनाए गये डिस्पैच सेंटर में सुबह से ही पूर्व निर्धारित आदेश के अनुसार पोलिंग पार्टियां पहुंची और मतदान से जुड़े सभी सामानों को लेकर बूथ के लिए रवाना हुई. बता दें कि डिस्पैच सेंटर पर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है. अलग अलग टेबल के जरिए व्यवस्थित ढंग से पोलिंग पार्टियों को मतदान से जुड़े सारे सामानों को देकर रवाना किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories