TOP BANNER
Sponsored

कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव हुआ शुरू, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार

आप भी जल्दी जाएं बूथ और करें मतदान गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया घड़ी में 7 बजते ही शुरू हो गयी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान शुरू होने के पूर्व ही मतदाता बूथ पर जुटने लगे थे. वहीं अब

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 20, 2024 May 20 57 Views
Share

आप भी जल्दी जाएं बूथ और करें मतदान

गिरिडीह : कोडरमा लोकसभा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया घड़ी में 7 बजते ही शुरू हो गयी है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान शुरू होने के पूर्व ही मतदाता बूथ पर जुटने लगे थे. वहीं अब बूथों में लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी है. सभी बारी-बारी से अपना मतदान कर रहे हैं. यहां बता दें कि कोडरमा के सियासी दंगल के 15 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज जनता ईवीएम में कैद कर रही है. वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव में 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिनके किस्मत का फैसला आज वोटर कर रहे हैं.

गौरतलब है कि कोडरमा लोकसभा के 2 हजार 5सौ 52 बूथ पर कुल 22 लाख 05 हजार 3सौ 18 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें 11 लाख 40 हजार 049 पुरुष मतदाता, जबकि 10 लाख 65 हजार 2 सौ 46 महिला मतदाता शामिल है. इसके अतिरिक्त 23 वोटर थर्ड जेंडर के हैं. गिरिडीह जिला में कोडरमा लोकसभा के 1653 बूथ हैं. जिस पर मतदान कराने की जिम्मेदारी गिरिडीह जिला प्रशासन की है. जबकि 899 बूथों पर कोडरमा और हजारीबाग जिला प्रशासन की देख-रेख में मतदान हो रहा है.

MIDDLE
Sponsored

गिरिडीह जिला प्रशासन ने क्षेत्र पर प्रशासनिक नियंत्रण रखने के लिए अलग-अलग जोन और सेक्टर में विभक्त किया है. जिले में कुल चार सुपर जोन बनाये गये हैं जो विधानसभावार है. जबकि 29 जोन में जिले को विभक्त किया गया है. 201 सेक्टर बनाये गये हैं और इसके अलावे 13 कलस्टर भी बनाये गये हैं. मतदान की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 322 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं. सभी 1653 बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है. बूथों के हरेक गतिविधियों पर आयोग से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी ऑनलाइन नजर रख रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories