TOP BANNER
Sponsored

CBSE 10th-12th RESULT : दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

बारहवीं में आयुष कुमार बने विद्यालय टॉपर गिरिडीह : केन्द्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड के द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा. इस बाबत विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बारहवीं के परीक्षा परिणाम में आयुष

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 14, 2024 May 14 66 Views
Share

बारहवीं में आयुष कुमार बने विद्यालय टॉपर

गिरिडीह : केन्द्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड के द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शहर के हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा. इस बाबत विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बारहवीं के परीक्षा परिणाम में आयुष कुमार विद्यालय टॉपर बनें. वहीं दूसरे स्थान पर आर्यन कुमार, तीसरे स्थान पर रूद्र प्रताप, चौथे स्थान पर ईशा कुमारी तरवे और पांचवें स्थान पर आयुषी कुमारी रही.

दसवीं में नंदनी कुमारी रही विद्यालय टॉपर

MIDDLE
Sponsored

इसी तरह दसवीं के परिणाम में नंदनी कुमारी विद्यालय टॉपर रही. जबकि दूसरे स्थान पर प्राची माथुर, तीसरे स्थान पर तनुश्री , चौथे स्थान पर नवनीत सोरेन, पांचवें स्थान पर सुमन कुमारी और छठे स्थान पर अनिकेत जायसवाल रहे. छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह है.

निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा ने दी शुभकामनाएं

छात्रों के बेहतर परिणाम पर विद्यालय के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि प्राचार्या डॉ. सोनी तिवारी के कुशल नेतृत्व और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र सफलता हासिल कर रहे हैं. आज का परिणाम सुखद है और ये विद्यालय के लिए अच्छी उपलब्धि है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories