AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व, शब्द कीर्तन और लंगर का हुआ आयोजन

गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर रागी जत्था के द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया जिसे सुनकर सिख संगत निहाल हो गया . वहीं पर्व पर गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 13, 2024 Apr 13 47 Views
Share

गिरिडीह : शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर रागी जत्था के द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया जिसे सुनकर सिख संगत निहाल हो गया . वहीं पर्व पर गुरुद्वारा में लंगर का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे. बताया गया कि बैसाखी पर्व पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया था. 48 घंटे तक चल अखंड पाठ का समापन आज हो गया. बताया गया कि बैसाखी सिख समुदाय का एक बड़ा पर्व है जिसे बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.

 

वैशाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. सिख धर्म के दसवें गुरु गुरुगोविद सिंह ने 1699 ई. में बैशाखी के दिन पंजाब के आनंदपुर साहिब में पंजप्यारों के शीश मांगकर खालसा पंथ की स्थापना की. साथ ही लोगों को जुल्म के खिलाफ लड़ने, मजलूमों व कमजोरों की रक्षा करने की सीख दी.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories