TOP BANNER
Sponsored

मवेशी तस्करी की विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, 2 पिकअप वाहन जब्त

वाहन में लोड मिले 14 मवेशी गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों को लेकर जा रहे 2 पिकअप वाहन को जब्त किया है। बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी और जमुआ के रास्ते मवेशी की तस्करी की जा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2024 Feb 25 51 Views
Share

वाहन में लोड मिले 14 मवेशी

गिरिडीह : एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों को लेकर जा रहे 2 पिकअप वाहन को जब्त किया है। बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि देवरी और जमुआ के रास्ते मवेशी की तस्करी की जा रही है।

सूचना पर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डीएसपी नीलम कुजूर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए महतोटांड़ के पास अल्कसिया जंगल के पास मवेशी तस्करी कर ले जाए जा रहे 2 पिकअप को जब्त कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। इस दौरान जांच की गई तो दोनों वाहन में 14 मवेशी लोड मिले। वहीं जब्त मवेशियों को थाना लाने के दौरान एक मवेशी चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया। जबकि अन्य मवेशियों को थाना लाया गया है जहां से सभी को गौशाला भेजा जाएगा।

बताया गया कि इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories