TOP BANNER
Sponsored

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, आक्रोश में किया गया सड़क जाम

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दरम्यान ऑटो हुआ था दुर्घटनाग्रस्त गिरिडीह : डुमरी मुख्य मार्ग स्थित कठवारा और बराकर नदी के बीच पड़ने वाले चेकनाका के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका पांडेयडीह निवासी 50 वर्षीय महिला थी. घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 21, 2024 Feb 21 56 Views
Share

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के दरम्यान ऑटो हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

गिरिडीह : डुमरी मुख्य मार्ग स्थित कठवारा और बराकर नदी के बीच पड़ने वाले चेकनाका के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका पांडेयडीह निवासी 50 वर्षीय महिला थी. घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं घटना के आक्रोश में बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव के साथ पीरटांड प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. वहीं नारेबाजी करते हुए मुआवजा की मांग करने लगे. इधर सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया. काफी समझाने के बाद लोग मानें और सकरात्मक आश्वासन के बाद सड़क से जाम को हटा दिया.

 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जेएसएलपीएस समूह से जुड़ी महिलाएं ऑटो में सवार होकर कार्यक्रम के लिए निकली थी. इसी दौरान चेकनाका के पास ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई और इसमें सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गयी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories