TOP BANNER
Sponsored

डुमरी के भरखर पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की हुई बैठक, नए लोगों ने ट्रस्ट की ली सदस्यता

गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह की बैठक डुमरी के भरखर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को हुई। इस दौरान प्रखण्ड से पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी और महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रखंड अध्यक्ष कोरेशा खातून

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 6, 2024 Feb 6 47 Views
Share

गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट गिरिडीह की बैठक डुमरी के भरखर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को हुई। इस दौरान प्रखण्ड से पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी और महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रखंड अध्यक्ष कोरेशा खातून ने किया। संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजय जयसवाल ने की। इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य एक-एक मानव तक पहुंचने का है।

 

तभी हमारा और हमारे आने वाले पीढ़ी को अपना हक मिलेगा। इरफान अंसारी ने कहा कि सभी मानव को सामाजिक, आर्थिक, संस्कृतिक, सिविल, राजनीतिक और सामूहिक अधिकार को पाना है। इस दौरान नए पदाधिकारी को बधाई दिया गया। महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपना अधिकार की लड़ाई लड़ना है। क्योंकि हम महिलाओं के साथ हर जगह हक अधिकार को हनन किया जा रहा है। मौके पर महिला प्रखंड अध्यक्ष कुरेशा खातून संजय जयसवाल, गायत्री कुमारी, रीना देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, सुषमा देवी, ललिता देवी, शहजादी बीवी, अनूप कुमार ठाकुर, साजदा खातून, छोटेलाल राम, जुमेदा खातून, मुसर्रत परवीन, रुखसाना खातून, बजरंगी शर्मा, सुरेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories