TOP BANNER
Sponsored

भाकपा माले ने बेंगाबाद के बड़कीटांड में की बैठक, ब्रांच कमिटी का किया पुनर्गठन

गिरिडीह : बेंगाबाद के डोमाटांड़ बड़कीटांड़ में भाकपा माले ने बैठक कर पार्टी की एक ब्रांच का पुनर्गठन किया।इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने हक-अधिकार तथा जमीन की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।माले नेता ने आगामी 17-18 फरवरी को जमुआ के मिर्जागंज में होने वाले पार्टी के जिला सम्मेलन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 5, 2024 Feb 5 55 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद के डोमाटांड़ बड़कीटांड़ में भाकपा माले ने बैठक कर पार्टी की एक ब्रांच का पुनर्गठन किया।इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने हक-अधिकार तथा जमीन की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।माले नेता ने आगामी 17-18 फरवरी को जमुआ के मिर्जागंज में होने वाले पार्टी के जिला सम्मेलन को सफल करने तथा इसकी तैयारी के क्रम में 11 फरवरी को बेंगाबाद पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रतिनिधि चुनाव को सफल करने की अपील की।

 

मौके पर राजेश यादव ने कहा की डोमाटांड़ (बड़कीटांड़) में आदिम पुजहर जनजाति के भूमिहीन परिवार कई पीढ़ियों से बसे हैं। उन्हें वहां भूदान का पर्चा भी मिला है। उसी जमीन पर कई पुजहर परिवार पीएम आवास बना रहे हैं। लेकिन वन विभाग ने अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण खाली करने के लिए कार्रवाई का नोटिस ग्रामीणों को भेज दिया है। जो सरासर गलत है और इसके खिलाफ भाकपा माले ग्रामीणों के साथ मील कर जोरदार आंदोलन करेगी।मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव, ब्रांच सचिव शिवशंकर पुजहर, राजकुमार तुरी, दिनेश पुजहर, प्रकाश पुजहर, कोरेश पुजहर, गोवर्धन पुजहर, कुमर पुजहर, मनोज पुजहर, रामू पुजहर, लाटेश्वर पुजहर सहित अन्य मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories