TOP BANNER
Sponsored

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वृद्ध की गई जान, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय भुवनेश्वर दास था। मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर दास धरियाडीह हीरो शोरूम के बगल गली में भाड़े के मकान पर रहता था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे बिजली की तार उसके

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 21, 2023 Jul 21 37 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय भुवनेश्वर दास था। मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर दास धरियाडीह हीरो शोरूम के बगल गली में भाड़े के मकान पर रहता था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 3 बजे बिजली की तार उसके उपर गिर गया और मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, एसआई पंकज दुबे सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण आज यह घटना घटित हुई है। बताया कि कई बार तार बदलने की शिकायत विभाग से की गई है लेकिन बावजूद विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

घटना की सूचना पाकर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही तार नहीं बदलने के मसले पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories