TOP BANNER
Sponsored

भू-माफियाओं से मिलीभगत कर जमीन हड़पने का आरोप, रात में चला बुलडोज़र

विरोध करने पर की मारपीट गिरिडीह : नगर थाना से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर टुण्डी रोड के होंडा शोरुम के समीप रात के 10 बजे राजगढ़िया परिवार की प्रोपट्री को जेसीबी लगा कर ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने पंहुचे 20 से 25

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 6, 2023 Jul 6 58 Views
Share

विरोध करने पर की मारपीट

गिरिडीह : नगर थाना से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर टुण्डी रोड के होंडा शोरुम के समीप रात के 10 बजे राजगढ़िया परिवार की प्रोपट्री को जेसीबी लगा कर ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने पंहुचे 20 से 25 असमाजिक लोग नशे में धुत थे। शहर के बरगंडा में रहने वाले राजगढ़िया परिवार को रात में जैसे ही इसकी सूचना मिली सभी लोग दौड़े भागे अपनी पुस्तैनी जमीन पर पहुंचें जिसमें घर की महिलाएं और बच्चीयां भी शामिल थी। रात के वक्त अपनी प्रोपर्टी पर जेसीबी चलता देख राजगढ़िया परिवार ने जब इसका विरोध किया तो नशे में धुत असमाजिक तत्त्वों ने सभी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।इस दौरान कई लोगों को चोट आई है।दरअसल यह पुरा विवाद पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर खड़ा हुआ है।जिसके केन्द्र बंदु में राजगढ़िया परिवार है,लेकिन जमीन करोबार से जुड़े कुछ भू-माफिया अपनी उची पकड़ और पैसे की सनक में रात में लॉयन ऑर्डर को चुनौती देते हुए नगर थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर यह दंबगई दिखाने की हिम्मकत दिखाई है।घटना के संबंध में पीड़ित राजगढ़िया परिवार के अरविंद राजगढ़िया,मंयक राजगढ़िया ने बताया की बड़ा चौक टुड़ी रोड में उनकी फैक्ट्री के बगल में जे स मल एंड राजगढ़िया के नाम से पुस्तैनी जमीन है। जिसका बंटवारा आपस में नहीं हुआ है। जमीन पर उनके अन्य रिश्तेदारों का हिस्सा है और उसी के पीछे उनकी अपनी सौ कठ्ठा जमीन खरीदी हुई है। जिसमें अलग से बाउंड्री वॉल के साथ कुछ पक्के मकान बनाए हुऐ थे। जिसको रात के वक्त संजय राजगढ़िया,अरुण राजगढ़िया अनिल मोदी, अरुण जालान और उसके साथ पहुंचे 20 से 25 लड़कों ने जबरन जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले का तत्काल संज्ञान ले और दोषी लोगों पर एफ आई आर दर्ज करते हुए उन पर कार्रवाई करें।

इधर जेसीबी चलाई जाने की घटना का दूसरे पक्ष के अरुण राजगढ़िया ने स्वीकार किया है। उनका कहना है कि उस प्रोपर्टी में उन लोगों की हिस्सेदारी है लेकिन अरविंद राजगढ़िया उनके हिस्से की प्रॉपर्टी को देना नहीं चाहते हैं इसलिए रात के वक्त में उनके ब्रोकर के द्वारा जेसीबी चलवाया है।

बहरहाल, इस मामले में दबंगई का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories