TOP BANNER
Sponsored

ZRUCC सदस्यों ने बैजनाथ धाम, देवघर एवं जसीडीह रेलवे स्टेशन का लिया जायजा, दिए महत्त्वपूर्ण सुझाव

श्रावण महीने में श्रद्धालुओं के सुविधा पर विशेष ध्यान रखने की कही बात फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य प्रदीप कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को समिति सदस्य सह उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा एवं चार्टेड अकाउंटेंट विकास खैतान के साथ बैजनाथ धाम , देवघर और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 30, 2023 Jun 30 54 Views
Share

श्रावण महीने में श्रद्धालुओं के सुविधा पर विशेष ध्यान रखने की कही बात

फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य प्रदीप कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को समिति सदस्य सह उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा एवं चार्टेड अकाउंटेंट विकास खैतान के साथ बैजनाथ धाम , देवघर और जसीडीह रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल व समिति के सदस्यों ने स्टेशन में कई सारी खामियां देखी और इन खामियों को लेकर स्टेशन मैनेजर एवं पदाधिकारियों को अविलंब इसे दुरुस्त करने का सलाह व सुझाव दिया।
बताया गया कि पवित्र श्रावण माह प्रारंभ होने वाला है ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा नगरी आते हैं। श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो इसको लेकर रेल विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि यात्री सुगमता के साथ बाबा नगरी आ सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories