TOP BANNER
Sponsored

बरगंडा उसरी नदी में बहे 3 युवक, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

एक सकुशल निकला, अन्य 2 की हो रही है खोज गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी जहां क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुल को ढाह कर नया पुल निर्माण हो रहा है वहां देर रात को तीन युवक के नदी में बह जाने की घटना सामने आई हैं। इस दौरान एक युवक तो सकुशल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 3, 2023 Jul 3 55 Views
Share

एक सकुशल निकला, अन्य 2 की हो रही है खोज

गिरिडीह : शहर के बरगंडा स्थित उसरी नदी जहां क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुल को ढाह कर नया पुल निर्माण हो रहा है वहां देर रात को तीन युवक के नदी में बह जाने की घटना सामने आई हैं। इस दौरान एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया है। जबकि अन्य 2 की तलाश जारी है। नदी में बहे युवकों में हजारीबाग का शंकर, आनंद और मनीष शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के 3 युवक बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद से पार्टी में शामिल होकर पुनः हजारीबाग लौट रहे थे। इसी दौरान मैप में देखकर भटकते हुए वो नया पुल निर्माण स्थल तक पहुंच गए। इस दौरान आगे रास्ता नहीं दिखने पर युवकों ने नदी पार करने की सोची और एक युवक नदी में उतर कर पानी की धारा मापने लगा। इसी बीच तेज बहाव के कारण वह नदी में बहने लगा। दोस्त को बहता देख उसके दोनों दोस्त भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। हालांकि मौके पर शंकर तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल गया और हो हल्ला मचाना शुरू किया, लेकिन तबतक मनीष और आनंद बह गए।

इधर घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली और भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में बहे युवकों को तलाशने के लिए खंडोली से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। युवकों को ढूंढने के लिए तलाश जारी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories