TOP BANNER
Sponsored

शादी समारोह में गए युवक की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका

पड़ताल में जुटी पुलिस गिरिडीह : शादी समारोह में गए युवक की कुएं में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित बनहत्ती का है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल इलाके के बनियाडीह अकदोनी निवासी अशोक गोप का 24 वर्षीय पुत्र सागर यादव अपने फूफा खागो यादव

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 25, 2023 Jun 25 55 Views
Share

पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : शादी समारोह में गए युवक की कुएं में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत स्थित बनहत्ती का है। मिली जानकारी के अनुसार सीसीएल इलाके के बनियाडीह अकदोनी निवासी अशोक गोप का 24 वर्षीय पुत्र सागर यादव अपने फूफा खागो यादव के घर पास स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बनहत्ती आया था। इसके बाद 22 जून की रात से वह गायब था। इसी बीच आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक शव को कुएं में तैरता देखा। इसके बाद चीख पुकार मच गई। हो हल्ला पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और शव की पहचान गायब सागर यादव के रूप में की गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को कुएं में शव होने की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी पाकर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस से गंभीरता से मामले की जांच किए जाने की मांग की।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories