TOP BANNER
Sponsored

स्कॉलर बी० एड० कॉलेज में प्रशिक्षुओं के लिए रोजगार मेला का हुआ आयोजन

गिरिडीह : स्कॉलर बी० एड० कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रों एवं वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फाइनल सत्र के प्रशिक्षुओं के लिए शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला एवं डी० एल० एड० प्रभारी हरदीप कौर ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधियों को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 20, 2023 May 20 53 Views
Share

गिरिडीह : स्कॉलर बी० एड० कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रों एवं वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फाइनल सत्र के प्रशिक्षुओं के लिए शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला एवं डी० एल० एड० प्रभारी हरदीप कौर ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। रोजगार मेला में सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, श्रीगुरूनानक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं पंचवटी स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधि शामिल हुए जिन्होंने रोजगार मेला में आए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उक्त रोजगार मेला में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए जिन्होंने काफी उत्साह के साथ अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दिया गया नियुक्ति पत्र

साक्षात्कार में शामिल हुए अभ्यर्थियों में स्कॉलर बी० एड० की छात्रा दिव्या आनंद, छात्र आदित्य मिश्रा का चयन सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल एवं छात्रा श्वेता सिंह का चयन दिल्ली पब्लिक स्कूल के लिए किया गया। जिन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने बताया कि रोजगार मेला आयोजन करने का उद्देश्य एक ही परिसर में एक साथ कई रोजगार के अवसर प्रदान करना है जिससे प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् रोजगार मिले और अपने भविष्य को संवारने का सुअवसर प्राप्त हो।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक हरदीप कौर एवं संतोष चौधरी, सभी सहायक व्याख्याता, कॉलेजकर्मी अजय मनीष आदि का अहम योगदान रहा। रोजगार मेला में अतिथि के रूप में सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या नीता दास, डी० पी० एस० की सोनी तिवारी, गुरुनानक की सपना मैडम एवं पंचवटी स्कूल के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बुक बैंक की हुई स्थापना

मौके पर महाविद्यालय में बुक बैंक की भी स्थापना की गई। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को दान दिया जिसमें प्रतियोगिता संबंधी पुस्तकें, NCERT एवं अन्य विभिन्न प्रकार की पुस्तकें शामिल है जिसमें महाविद्यालय के छात्र लाभान्वित हो सके इसकी स्थापना पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा पुस्तकालय कक्ष में कि गई।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories