TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम से गिरिडीह क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया JRG बैंक का 5वां स्थापना दिवस

क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश ने ग्राहकों का जताया आभार गिरिडीह : JRG बैंक का 5वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को बेहद ही धूमधाम से शहर के बरगंडा रोड स्थित गिरिडीह क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया.  साथ ही बैंक में लम्बे समय से जुड़े ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर उपस्थित ग्राहकों को होम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2023 Apr 1 52 Views
Share

क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश ने ग्राहकों का जताया आभार

गिरिडीह : JRG बैंक का 5वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को बेहद ही धूमधाम से शहर के बरगंडा रोड स्थित गिरिडीह क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया.  साथ ही बैंक में लम्बे समय से जुड़े ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया.

मौके पर उपस्थित ग्राहकों को होम लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही वित्तीय वर्ष में गिरिडीह क्षेत्र से जुड़े शाखाओं की उपलब्धि को गिनाया गया. मौके पर अच्छी बेंकिंग सुविधाओं के लिए ग्राहकों ने भी बैंक की तारीफ़ की.

इस बाबत क्षेत्रीय प्रबंधक विजय प्रकाश ने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि JRG बैंक लगातार आमजनों को कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं को मुहैया करवाने में तत्पर है. ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से बैंक नित नई उपलब्धियों को हासिल कर रही है. उन्होंने बताया कि JRG बैंक स्थापना के 5 वर्ष पूरा होने पर कई तरह के समाजिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अंतर्गत गिरिडीह क्षेत्र के सभी 41 शाखाओं में आज से लेकर 10 अप्रैल तक बैंक और इसके आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान, 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चिकित्सा व रक्तदान शिविर एवं 21 से 30 अप्रैल तक पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा. कहा कि बैंकिंग गतिविधियों के साथ बैंक समय-समय पर समाजिक दायित्वों का भी निर्बह्न करती है.

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश, वरीय प्रबंधक अमित कुमार, प्रतिमा कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रबंधक अमलेश कुमार, प्रवीण कुमार हैप्पी, राजेंद्र प्रसाद, तनमोय कुंडू, परमदीप सिंह, आशा सिन्हा, संजना जायसवाल, सुकृति कुमारी, रिशव कुमार, कार्यालय सहायक खुशबु कुमारी, कार्यालय अनुचर रामलाल मंडल आदि उपस्थित थे.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories